Hardoi News: हरदोई के शिखर अग्रवाल को सिंगापुर में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान, जयपुरिया स्कूल के नाम बड़ी उपलब्धि
हरदोई के लिए गौरव का क्षण: जयपुरिया स्कूल के डायरेक्टर शिखर अग्रवाल को सिंगापुर में मिला इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड 2026
हरदोई। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और प्रभावी नेतृत्व के लिए सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, हरदोई के डायरेक्टर शिखर अग्रवाल को इंटरनेशनल लीडरशिप अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में मिली इस उपलब्धि से हरदोई का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर गौरवान्वित हुआ है। 19 से 25 अक्टूबर 2026 तक सिंगापुर और मलेशिया में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और नेतृत्वकर्ताओं ने सहभागिता की। इस दौरान शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता और नेतृत्व की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया।
निर्णायक मंडल ने शिखर अग्रवाल के नेतृत्व में विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शैक्षणिक नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक प्रतिबद्धता और बेहतर शिक्षा व्यवस्था विकसित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
- सम्मान को पूरे जयपुरिया परिवार को किया समर्पित
पुरस्कार प्राप्त करने के बाद शिखर अग्रवाल ने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि पूरे जयपुरिया परिवार, हमारे समर्पित शिक्षकों, अभिभावकों और मेहनती विद्यार्थियों का है। हम हरदोई के बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।” इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन ने प्रसन्नता व्यक्त की। प्रधानाचार्य सहित समस्त विद्यालय परिवार ने डायरेक्टर शिखर अग्रवाल को बधाई देते हुए इसे विद्यालय के साथ-साथ हरदोई जनपद के लिए भी गर्व का क्षण बताया।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में हरदोई की पहचान को नई मजबूती देने के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
Also Read- UP News: योगी सरकार का बड़ा फैसला: 455 लेखपाल बने राजस्व निरीक्षक, जल्द मिलेगी नई तैनाती
What's Your Reaction?



