Concept Cars Hardoi: महा नवमी पर कॉन्सेप्ट कार्स लिमिटेड की अनूठी पहल, कन्या भोज के साथ बेटियों की शिक्षा और सम्मान का संदेश

महा नवमी के पावन अवसर पर कॉन्सेप्ट कार्स लिमिटेड की ओर से धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष

By INA News Desk
Oct 19, 2026 - 16:43
5 Views
Concept Cars Hardoi: महा नवमी पर कॉन्सेप्ट कार्स लिमिटेड की अनूठी पहल, कन्या भोज के साथ बेटियों की शिक्षा और सम्मान का संदेश

Hardoi: महा नवमी के पावन अवसर पर कॉन्सेप्ट कार्स लिमिटेड की ओर से धार्मिक आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ा विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद महा कन्या भोज का आयोजन कर ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से आई कन्याओं को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में कन्याओं के सम्मान के साथ उनकी शिक्षा को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर दिया गया। कन्या भोज के उपरांत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत बालिकाओं को पाठ्य एवं लेखन सामग्री तथा उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर कन्याओं के चेहरों पर खुशी झलक उठी। आयोजन के माध्यम से बेटियों के सम्मान, शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर कॉन्सेप्ट ग्रुप के डायरेक्टर संजीव अग्रवाल, सीईओ  यश वर्धन अग्रवाल और मैनेजिंग डायरेक्टर सूर्य वर्धन अग्रवाल सहित ग्रुप के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने आयोजन में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देने वाला यह आयोजन महा नवमी के पर्व पर बेटियों के प्रति सम्मान और उनकी शिक्षा के महत्व को रेखांकित करने वाला रहा।

Also Read- Navratri Special: आस्था, शक्ति और सनातन संस्कृति की दिव्य संगम है त्रिकूट की त्रिदेवी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement