Hardoi News: अवैध खनन की पोल खोली तो पत्रकार को मिली धमकी! कोर्ट पहुंचा मामला, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज

क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन के संज्ञान में लाना एक पत्रकार को भारी पड़ने का

By INA News Desk
Nov 10, 2026 - 18:53
5 Views
Hardoi News: अवैध खनन की पोल खोली तो पत्रकार को मिली धमकी! कोर्ट पहुंचा मामला, 3 आरोपियों पर FIR दर्ज
Advertisement
Advertisement

हरदोई। क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन का मामला सोशल मीडिया के जरिए प्रशासन के संज्ञान में लाना एक पत्रकार को भारी पड़ने का आरोप सामने आया है। फोन पर गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट और घर पहुंचकर अभद्रता किए जाने के मामले में आखिरकार न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद बेनीगंज पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

बेनीगंज कस्बे के मोहल्ला सोनारन टोला निवासी पुनीत कुमार मिश्रा ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि झरोइया गांव निवासी नरेंद्र शुक्ला ने उन्हें फोन कर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उन्होंने क्षेत्र में कथित अवैध मिट्टी खनन का मुद्दा सोशल मीडिया के माध्यम से संबंधित अधिकारियों और प्रशासन तक पहुंचाया था। इसी के बाद विवाद शुरू हुआ।
आरोप है कि राज शुक्ला और आदमपुर गांव निवासी अनिल तिवारी ने नरेंद्र शुक्ला का साथ देते हुए शिकायतकर्ता के खिलाफ सोशल मीडिया पर कई फोटो और वीडियो अपलोड कर वायरल किए। साथ ही क्षेत्र में दिखाई देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गई।

पीड़ित के अनुसार, 17 सितंबर को शाम करीब सात बजे आरोपी उनके घर पहुंच गए और वहां गाली-गलौज करते हुए अभद्रता करने लगे। अचानक हुई इस घटना से परिवार के लोग भयभीत हो गए। उन्होंने तत्काल मोबाइल फोन के माध्यम से बेनीगंज थाने को सूचना दी। शिकायत में आरोपियों की फेसबुक आईडी से आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां किए जाने का भी जिक्र है, जिससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचने की बात कही गई है।
पीड़ित ने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए स्थानीय पुलिस और पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाकर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश के बाद बेनीगंज पुलिस ने 7 नवंबर 2026 को एफआईआर संख्या 0454 दर्ज कर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(3), 352 और 356(2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक विजय शुक्ला को सौंपी गई है। अब पुलिस विवेचना में आरोपों की सत्यता और पूरे घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों की जांच की जाएगी।

Also Read- INDIA Bloc Mock Parliament - ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग तेज, खरगे के आवास पर सांकेतिक संसद में 'जन महाभियोग'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement