Sambhal News: सम्भल में जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा दावा—यूपी की 11 सीटों में 8-9 पर जीतेगी सपा, ओवैसी पर भी साधा निशाना

सम्भल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव, गठबंधन और मुस्लिम वोटों की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा

By INA News Desk
Oct 19, 2026 - 16:26
7 Views
Sambhal  News: सम्भल में जियाउर्रहमान बर्क का बड़ा दावा—यूपी की 11 सीटों में 8-9 पर जीतेगी सपा, ओवैसी पर भी साधा निशाना
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने चुनाव, गठबंधन और मुस्लिम वोटों की सियासत को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में होने वाले 11 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी 8 से 9 सीटें जीत सकती है, बशर्ते चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराया जाए। बर्क ने चुनाव आयोग से बिना भेदभाव के चुनाव कराने की मांग भी की।

  • बागी विधायकों पर भी साधा निशाना

सपा सांसद ने बीजेपी के समर्थन में जाने वाले बागी विधायकों पर हमला बोलते हुए कहा कि ये विधायक 2024 में ही बागी हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि निजी फायदे, मंत्री पद और सुरक्षा के लिए इन विधायकों ने बीजेपी का समर्थन किया। बर्क ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में इन्हें जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा और दोबारा जीतना मुश्किल होगा।

  • ओवैसी को नसीहत, मुस्लिम वोटों के बंटवारे पर घेरा

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सम्भल से चुनाव लड़ने और अखिलेश यादव को गोरखपुर से चुनाव लड़ने की चुनौती देने वाले बयानों पर बर्क ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सम्भल से कौन चुनाव लड़ेगा और किसे वोट मिलेगा, यह सम्भल की जनता तय करेगी। बर्क ने ओवैसी को नसीहत देते हुए कहा कि अगर चुनाव लड़ना है तो बीजेपी को हराने के लिए लड़ें, न कि उन सीटों पर मुस्लिम प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारें जहां मुस्लिम विधायक पहले से जीतते आए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी स्थिति में वोटों का बंटवारा होगा और सीधा फायदा बीजेपी को पहुंचेगा।

  • घोषणापत्र पर बीजेपी को घेरा

सपा के संविधान दिवस पर घोषणापत्र जारी करने को लेकर उठे सवालों पर बर्क ने कहा कि रिपोर्ट कार्ड पेश करने की जिम्मेदारी सरकार की है। बीजेपी को बताना चाहिए कि उसने जनता से किए वादों में से कितने पूरे किए और कितने लोगों को योजनाओं का लाभ मिला। उन्होंने दावा किया कि अगर आज चुनाव हो जाएं तो उत्तर प्रदेश में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

  • असम में बुलडोजर कार्रवाई पर भी बरसे बर्क

असम में मुस्लिम परिवारों के घरों और धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर चलाए जाने के सवाल पर बर्क ने मुख्यमंत्री की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म के नाम पर लोगों को निशाना बनाया जा रहा है और घरों व कारोबार को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। बर्क ने कहा कि ऐसी कार्रवाइयों से न महंगाई कम होगी और न रोजगार बढ़ेगा।

  • गठबंधन पर बोले- जल्द होगा सीटों का फैसला

आगामी विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन और सीटों के बंटवारे पर बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी जल्द से जल्द सीटों का फैसला चाहती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन के प्रत्याशियों को लेकर जल्द तस्वीर साफ हो जाएगी। बर्क ने एक तरफ सपा की जीत का दावा किया, तो दूसरी तरफ ओवैसी की चुनावी रणनीति पर सवाल उठाते हुए मुस्लिम वोटों के बंटवारे को बीजेपी के लिए फायदेमंद बताया।

Also Read- Gold Smuggling: भारत-बांग्लादेश सीमा पर DRI और BSF का बड़ा एक्शन, 17 करोड़ का 12 किलो विदेशी सोना जब्त

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement