Hardoi News: NHM संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी; CMO को सौंपी सूचना
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद ख़ान के नेतृत्व में
हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.), जनपद हरदोई के जिला अध्यक्ष डॉ जावेद ख़ान के नेतृत्व में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भवनाथ पाण्डे से मुलाकात कर NHM संविदा कर्मचारियों का धरना समाप्त होने की औपचारिक सूचना पत्र के माध्यम से दी। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने प्रमुख सचिव एवं मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ संगठन की वार्ता में बनी सहमति के विभिन्न बिंदुओं की विस्तार से जानकारी भी साझा की।
संगठन की ओर से बताया गया कि धरना समाप्त होने के बाद जनपद के सभी NHM संविदा कर्मचारी अपने-अपने तैनाती स्थलों पर नियमित ड्यूटी के लिए उपस्थित हो गए हैं। कर्मचारियों की वापसी के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारु संचालन जारी है। प्रतिनिधिमंडल ने CMO को वार्ता के दौरान बनी सहमति से अवगत कराते हुए संगठन की ओर से धरना समाप्त किए जाने की औपचारिक जानकारी दी। इस घटनाक्रम के बाद जनपद में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को सामान्य रूप से जारी रखने की दिशा में स्थिति स्पष्ट हुई है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष डॉ जावेद ख़ान के साथ आशीष शिवदत्त (DAM), शिवकुमार(DCPM), नीरज गुप्ता जिला उपाध्यक्ष , मुन्नू लाल पाल जिला संगठन मंत्री, सहित संगठन के अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संगठन की ओर से स्पष्ट किया गया कि सभी संविदा कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थलों पर उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं के सुचारु संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
What's Your Reaction?



