Hardoi News: NHM संविदा कर्मचारियों के स्थानांतरण की मांग पर बड़ी सफलता, 3 से 14 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) की ओर से NHM संविदा कर्मचारियों की विभिन्न न्यायोचित
हरदोई। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ (रजि.) की ओर से NHM संविदा कर्मचारियों की विभिन्न न्यायोचित मांगों को लेकर प्रदेश के 72 जनपदों में ज्ञापन दिए गए थे। इसी क्रम में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने मिशन निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, उत्तर प्रदेश से वार्ता की।
वार्ता के बाद लंबे समय से लंबित रिक्त पदों पर स्थानांतरण की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है। आदेश के अनुसार पात्र संविदा कर्मचारी 3 अक्टूबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

संगठन ने इसे प्रदेशभर के NHM संविदा कर्मचारियों की एकजुटता, संघर्ष और लगातार किए जा रहे संगठनात्मक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम बताया। संगठन ने निर्णय के लिए मिशन निदेशक का आभार भी व्यक्त किया।
प्रदेश अध्यक्ष ठा. मयंक प्रताप सिंह एवं प्रदेश संगठन मंत्री डॉ. जावेद खान ने कहा कि संगठन संविदा कर्मचारियों की अन्य न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए भी मजबूती से प्रयास जारी रखेगा।
संगठन का संदेश: “एकजुटता ही हमारी शक्ति है—संघर्ष जारी रहेगा।”
What's Your Reaction?