Hardoi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन। 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं जिले भर से आए संविदा

May 7, 2026 - 15:33
115 Views
Hardoi: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन। 
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन। 

हरदोई: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ, संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं जिले भर से आए संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार को बैठक आयोजित कर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने मार्च और अप्रैल माह का वेतन अब तक न मिलने पर नाराजगी जताते हुए शासन-प्रशासन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी।

संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. जावेद खान ने बताया कि 3 मई को लखनऊ में आयोजित राज्यस्तरीय बैठक में प्रदेशभर के पदाधिकारियों एवं स्टेट कमेटी द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में हरदोई जनपद में भी बैठक कर सीएमओ को ज्ञापन सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि लगातार दो माह से वेतन न मिलने के कारण संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की स्कूल फीस, मकान किराया, भोजन और रोजमर्रा की जरूरतों के साथ-साथ मासिक किस्तों का भुगतान भी प्रभावित हो गया है।

डॉ. जावेद खान ने कहा कि यदि 20 मई तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया तो राज्यस्तरीय संगठन के निर्णय के अनुसार “नो वर्क, नो पे” की थीम पर जनपद सहित पूरे प्रदेश में संविदा कर्मचारी 20 मई से धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। संघ के महामंत्री डॉ. राम लखन गुप्ता अनुज ने बताया कि फील्ड ड्यूटी करने वाले कर्मचारियों को किराए और यात्रा संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है। बिना वेतन कर्मचारियों के लिए नियमित कार्य करना मुश्किल होता जा रहा है।

बैठक में शिवकुमार, शाहिद, प्रेम कुमार, नीरज गुप्ता, रफी, डॉ. हन्नान, जाकी, मृदुल, पारुल, छाया, राहुल, विकास, असित साफी, रानी, अजय सहित अन्य कर्मचारी एवं संगठन पदाधिकारी मौजूद रहे।

Also Read- Hardoi: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 85 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow