Hardoi: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 85 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना

May 5, 2026 - 21:16
34 Views
Hardoi: जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 85 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनी 85 शिकायतें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश। 

Hardoi: कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अनुनय झा ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई में कुल 85 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को राहत मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

इस दौरान प्राप्त कुछ शिकायतों का समाधान जिलाधिकारी ने मौके पर ही करा दिया, जिससे फरियादियों को तत्काल राहत मिली। जनसुनवाई में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट अरुणिमा श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ राज्यसभा का गणित भी बदला: बीजेपी की प्रचंड जीत से उच्च सदन में बढ़ेगा प्रभाव।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow