Hardoi News: हरदोई में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम तेज, गांवों से शहर तक विशेष कैंप; 400 BLO मैदान में उतरे

विधानसभा निर्वाचन-2027 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जनपद

By INA News Desk
Nov 25, 2026 - 20:08
3 Views
Hardoi News: हरदोई में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की मुहिम तेज, गांवों से शहर तक विशेष कैंप; 400 BLO मैदान में उतरे
Advertisement
Advertisement

हरदोई। विधानसभा निर्वाचन-2027 के मद्देनजर मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बुधवार को जनपद में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में विशेष कैंप आयोजित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल पाण्डेय के आदेश तथा मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल और अपर जिलाधिकारी दीपाली भार्गव के निर्देशन में ग्राम पंचायत स्तर और नगर निकायों के वार्डों में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए अभियान चलाया गया।

ग्रामीण क्षेत्रों में बावन, सुरसा और हरियावां विकासखंड की लगभग दो दर्जन ग्राम पंचायतों में विशेष कैंप लगाए गए। इनमें बूथ लेवल अधिकारी (BLO), सुपरवाइजर, लेखपाल, कोटेदार, आशा बहुएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सहायक एवं पंचायत कर्मियों ने प्रतिभाग किया। कैंपों में मतदाता सूची में नए नाम शामिल कराने के लिए आवेदन एकत्र किए गए।

  • शहरी क्षेत्रों में भी लगे विशेष कैंप

नगर पालिका हरदोई क्षेत्र में हिंदी पाठशाला, प्राइमरी पाठशाला बहरा सौदागर (लड़कों वाला), कृषि रक्षा इकाई बिलग्राम चुंगी, रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज और वैदिक विद्या मंदिर सहित दर्जनों मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। यहां फॉर्म-6 भरवाने और नए मतदाताओं के आवेदन संकलित करने का कार्य किया गया। अभियान में बीएलओ, कोटेदार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सफाई नायकों ने सहयोग किया।

  • एसडीएम ने घर-घर जाकर किया जागरूक

उपजिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र ने नगर पालिका हरदोई के वार्ड संख्या 12 एवं 17 के अंतर्गत हरदेगंज पश्चिमी, भूसा मंडी और मुन्ने मियां चौराहा सहित विभिन्न मोहल्लों में डोर-टू-डोर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान तहसीलदार सदर दीपक गौतम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के प्रति जागरूक किया। विशेष रूप से युवा मतदाताओं को सूची में अपना नाम शामिल कराने के लिए प्रेरित किया गया।

  • 28 और 29 नवंबर को फिर चलेगा विशेष अभियान

प्रशासन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदान केंद्रों पर बीएलओ की उपस्थिति में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अगला विशेष अभियान 28 और 29 नवंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ को फॉर्म संकलन, मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं सत्यापन का कार्य गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

अभियान का नेतृत्व तहसीलदार सदर दीपक गौतम, खंड विकास अधिकारी सुरसा दीपांकर आर्य, बावन की कविता अवस्थी, खंड शिक्षा अधिकारी बावन राकेश कुमार, नायब तहसीलदार सदर वसुंधरा त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। अभियान में लगभग 300 से 400 बूथ लेवल अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

Also Read- Hardoi News: हरदोई में विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारी तेज, मतदान कार्मिकों के डाटा फीडिंग को लेकर अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement