UP News: लखनऊ में राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव का भव्य आयोजन, नाट्य प्रतियोगिता में दिल्ली प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय और बिहार तृतीय

राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार, 23 नवम्बर 2026 को 'राष्ट्रीय

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 22:04
10 Views
UP News: लखनऊ में राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव का भव्य आयोजन, नाट्य प्रतियोगिता में दिल्ली प्रथम, उत्तराखंड द्वितीय और बिहार तृतीय
Advertisement
Advertisement
  • डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में 'राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव' का भव्य आयोजन
  • उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश के दिव्यांग और सामान्य बच्चों ने रंगमंच पर बिखेरे प्रतिभा और रचनात्मकता के रंग
  • नाट्य प्रतियोगिता में दिल्ली ने हासिल किया प्रथम स्थान, उत्तराखंड द्वितीय व बिहार रहा तृतीय स्थान पर
  • भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की उप सचिव इरा सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में रहीं उपस्थित
  • समावेशी शिक्षा, समानता, संवेदनशीलता व सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने की दिशा में सराहनीय पहल

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के मोहान रोड स्थित डॉ. शकुंतला मिश्रा पुनर्वास विश्वविद्यालय में सोमवार, 23 नवम्बर 2026 को 'राष्ट्रीय समावेशी थिएटर महोत्सव' का भव्य आयोजन किया गया। इस महोत्सव में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश एवं दिल्ली सहित छह राज्यों के दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों को एक साझा मंच प्रदान करना तथा रंगमंच (थिएटर) के माध्यम से समावेशी शिक्षा, समानता, संवेदनशीलता और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

कार्यक्रम में भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की उप सचिव सुश्री इरा सिंघल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त निदेशक राम सिंह की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। महोत्सव की नाट्य प्रस्तुतियों के मूल्यांकन हेतु गठित निर्णायक मंडल में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एन.एस.डी.) के मनोज कुमार मिश्रा एवं गोविंद यादव शामिल रहे।

महोत्सव के दौरान छहों राज्यों से आए प्रतिभागियों ने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक एवं संवेदनशील विषयों पर अत्यंत रोचक, प्रभावशाली और रचनात्मक नाट्य प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की इन जीवंत प्रस्तुतियों ने न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि समाज को यह सशक्त संदेश भी दिया कि प्रतिभा किसी शारीरिक या मानसिक सीमा की मोहताज नहीं होती। थिएटर बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, आपसी सहयोग और सामाजिक समरसता विकसित करने का एक प्रभावी माध्यम है। मुकाबले के पश्चात निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणामों में दिल्ली राज्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि उत्तराखंड राज्य द्वितीय तथा बिहार राज्य तृतीय स्थान पर रहा। समावेशी शिक्षा की भावना को साकार करने तथा प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के समान अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह महोत्सव एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ। 

कार्यक्रम में समग्र शिक्षा अभियान, उत्तर प्रदेश की ओर से अपर शिक्षा निदेशक, अपर परियोजना निदेशक वी.के. पांडेय, संयुक्त निदेशक विवेक नौटियाल, संयुक्त शिक्षा निदेशक (लखनऊ मंडल) डॉ. प्रदीप कुमार सिंह तथा संयुक्त शिक्षा निदेशक दीपचंद सहित अन्य अधिकारीगण एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Also Read- Malaysia Visa Rule Change: मलेशिया ने भारतीय नागरिकों के लिए खत्म की 30 दिन की बिना वीजा एंट्री की सुविधा, 1 जनवरी 2027 से यात्रा से पहले वैध वीजा लेना होगा अनिवार्य

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement