Lucknow News: यूपी में टेक्सटाइल और गारमेंटिंग पॉलिसी को धरातल पर उतारने के निर्देश, मंत्री राकेश सचान बोले- सभी शहरों में हो व्यापक प्रचार-प्रसार

प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित

By INA News Desk
Nov 23, 2026 - 22:08
10 Views
Lucknow News: यूपी में टेक्सटाइल और गारमेंटिंग पॉलिसी को धरातल पर उतारने के निर्देश, मंत्री राकेश सचान बोले- सभी शहरों में हो व्यापक प्रचार-प्रसार
Advertisement
Advertisement
  • टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी का लाभ कागजों तक सीमित न रहे, धरातल पर दिखे योजनाओं का असर; सभी शहरों में हो व्यापक प्रचार-प्रसार: मंत्री राकेश सचान
  • लखनऊ में भव्य 'उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो' आयोजित करने तथा फैशन शो व बायर-सेलर मीट कराने के निर्देश
  • बुनकरों के कल्याणार्थ संचालित विद्युत फ्लैट रेट योजना, सौर ऊर्जा योजना, बुनकर समृद्धि योजना तथा कौशल प्रशिक्षण लक्ष्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश

लखनऊ: प्रदेश के खादी एवं ग्रामोद्योग, रेशम उद्योग, हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग मंत्री राकेश सचान ने सोमवार को डालीबाग, लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के खादी भवन सभागार में हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं विभागीय प्रगति की गहन समीक्षा की। बैठक में मंत्री राकेश सचान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022 तथा बुनकर कल्याण की योजनाओं का लाभ केवल कागजों तक सीमित न रहे, बल्कि धरातल पर इसका असर दिखाई दे। उन्होंने नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों और परिक्षेत्रों में व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाए तथा दिसंबर माह से परिक्षेत्रीय कार्यशालाएं (वर्कशॉप) आयोजित कर उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समीक्षा के दौरान 'उत्तर प्रदेश टेक्सटाइल एवं गारमेंटिंग पॉलिसी-2022' की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में उपलब्ध बजट प्रावधान के सापेक्ष शासन से प्राप्त स्वीकृति में से अधिकांश धनराशि व्यय की जा चुकी है तथा कई अन्य इकाइयों को प्रोत्साहन धनराशि के संवितरण (डिस्बर्समेंट) की स्वीकृति प्रदान की गई है। नीति के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष पात्र इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (एलओसी) जारी किए जा चुके हैं और अनेक इकाइयों को प्रोत्साहन धनराशि वितरित की जा चुकी है। मंत्री राकेश सचान ने स्वीकृत अवशेष धनराशि का शीघ्र एवं पारदर्शी उपयोग पूर्ण करने के निर्देश दिए, ताकि पाइपलाइन में मौजूद अन्य परियोजनाओं के लिए अतिरिक्त बजट की मांग की जा सके।

मंत्री राकेश सचान ने प्रदेश के हस्तशिल्प और वस्त्र उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार उपलब्ध कराने के लिए विपणन आयोजनों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के बाहर देश के बड़े शहरों में आयोजित की जा रही है तथा आगामी 30 नवम्बर से भुवनेश्वर एवं 20 दिसम्बर से जोधपुर में आयोजन प्रस्तावित है। मंत्री ने निर्देशित किया कि लखनऊ में भव्य 'उ.प्र. हैंडलूम, सिल्क एवं खादी एक्सपो' का आयोजन सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही फैशन शो तथा बायर-सेलर मीट को एक्सपो के साथ समन्वित कर भव्य रूप से आयोजित किया जाए। इसके अतिरिक्त आगामी माहों में 'इंडिया आईटीएमई-2026', 'गारटेक्स टेक्सप्रोसेस इंडिया-2027' तथा 'भारत टेक्स-2027' में प्रदेश के बुनकरों एवं वस्त्र इकाइयों की प्रभावी प्रतिभागिता सुनिश्चित कराई जाएगी।

बुनकर कल्याण योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री राकेश सचान ने कहा कि बुनकरों को निर्बाध और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। बैठक में अवगत कराया गया कि 'अटल बिहारी बाजपेयी पावरलूम बुनकर विद्युत फ्लैट रेट योजना' के अंतर्गत बजट प्रावधान के सापेक्ष धनराशि यूपीपीसीएल को उपलब्ध कराई जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 'मुख्यमंत्री बुनकर सौर ऊर्जा योजना' के तहत सामान्य वर्ग तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के बुनकरों को आकर्षक शासकीय अनुदान पर सोलर प्लांट स्थापित कराने का लक्ष्य आवंटित किया गया है। 'मुख्यमंत्री हथकरघा बुनकर समृद्धि योजना' के तहत प्रथम चरण में निर्धारित क्लस्टरों के लक्ष्य से अधिक क्लस्टरों और बुनकरों को चिन्हित किया गया है। वहीं 'मुख्यमंत्री हथकरघा एवं पावरलूम उद्योग विकास योजना' तथा 'झलकारी बाई कोरी हथकरघा एवं पावरलूम विकास योजना' के अंतर्गत स्वीकृत बजट के सापेक्ष शत-प्रतिशत पारदर्शी व्यय एवं लाभार्थियों को समयबद्ध किस्त जारी करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री राकेश सचान ने 'उ.प्र. वस्त्र क्षेत्र प्रशिक्षण एवं कौशल विकास योजना' के अंतर्गत चालू वित्तीय वर्ष में निर्धारित प्रशिक्षण लक्ष्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने हेतु निट्रा,  भारत सरकार की टेक्सटाइल कमेटी तथा उ.प्र. कौशल विकास मिशन के साथ समन्वय कर प्रशिक्षण कार्यक्रम तेज करने के निर्देश दिए। 
बैठक में प्रमुख सचिव अनिल कुमार सागर, विशेष सचिव शेषमणि पाण्डे सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे। 

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement