UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

सम्भल में समाजवादी पार्टी के नेता यामीन खान ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर गठबंधन और चुनावी घोषणापत्र पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव ही पार्टी का मुख्यमंत्री चेहरा होंगे।

By INA News Desk
Nov 16, 2026 - 12:24
28 Views
UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा
यामीन खान, प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक सभा
Advertisement
Advertisement

Report : उवैस दानिश, सम्भल

  • सरसों का तेल, मुफ्त दवा और पेंशन... सपा के चुनावी पिटारे में क्या-क्या होगा? यामीन खान ने खोले पत्ते

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री दर्जा प्राप्त एवं प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव अल्पसंख्यक सभा यामीन खान ने गठबंधन, मुख्यमंत्री चेहरे और चुनावी घोषणापत्र को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि सपा का गठबंधन लगभग तय हो चुका है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

यामीन खान ने कहा कि गठबंधन को लेकर बातचीत जारी है। कुछ सीटों और नामों को लेकर पेच फंसा हुआ है, लेकिन ज्यादातर बातें तय हो चुकी हैं। उन्होंने 181 सीटों की मांग के सवाल पर कहा कि बातचीत अंतिम दौर में है और जल्द ही तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं, आजाद समाज पार्टी और AIMIM के गठबंधन से समाजवादी पार्टी को नुकसान होने की संभावना को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। यामीन खान ने कहा कि जनता समझ चुकी है कि उत्तर प्रदेश का असली हितैषी कौन है।

उनके मुताबिक गरीबों, किसानों, नौजवानों और जरूरतमंदों के लिए काम करने वाली सरकार समाजवादी पार्टी की रही है और आगे भी रहेगी। मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर उन्होंने साफ कहा कि अखिलेश यादव ही समाजवादी पार्टी का चेहरा होंगे। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में 2012 से 2017 के बीच एक्सप्रेसवे, रिवर फ्रंट और कई विकास योजनाओं पर काम हुआ। चुनावी घोषणापत्र में सरसों के तेल और लैपटॉप जैसी योजनाओं के सवाल पर यामीन खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की जरूरतों को समझती है।

गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त जांच-दवा, किसानों और नौजवानों के हितों के साथ वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और कन्या विद्या धन जैसी योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड में अब तक चेयरमैन की नियुक्ति नहीं होने पर उन्होंने भाजपा सरकार को घेरा।

यामीन खान ने आरोप लगाया कि भाजपा की नीति और नीयत में खोट है और उसका कार्यकाल गरीबों व मजलूमों को परेशान करने तथा बुलडोजर कार्रवाई के लिए याद किया जाएगा। यामीन खान के इस बयान से साफ है कि समाजवादी पार्टी फिलहाल अखिलेश यादव के नेतृत्व में गठबंधन और 2027 की चुनावी रणनीति को धार देने में जुटी है।

Also Read : UP Government Jobs & Tablet Scheme: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, 26 जनवरी तक एक लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी; 50 हजार छात्रों को बांटे टैबलेट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement