Hardoi Police Transfer News: हरदोई पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारियों को मिली नई तैनाती

हरदोई पुलिस विभाग में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत बड़ा फेरबदल करते हुए 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। पिहानी कोतवाली समेत कई थानों व चौकियों के दरोगाओं का तबादला किया गया है।

By INA News Desk
Nov 15, 2026 - 13:44
56 Views
Hardoi Police Transfer News: हरदोई पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 57 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले, कई चौकी प्रभारियों को मिली नई तैनाती
Advertisement
Advertisement

Report : संजेश कुमार

जनपद हरदोई में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में लिए गए निर्णय के फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक हरदोई द्वारा जारी आदेश में जिले के कुल 57 उपनिरीक्षकों (दरोगाओं) के कार्यक्षेत्र बदल दिए गए हैं। इस तबादला सूची में कई चौकी प्रभारियों सहित पिहानी कोतवाली क्षेत्र में तैनात उपनिरीक्षकों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, पिहानी कोतवाली में तैनात कई उपनिरीक्षकों का तबादला दूसरे थानों और चौकियों पर किया गया है। इनमें उपनिरीक्षक कुलदीप सिंह को पिहानी से स्थानांतरित कर कोतवाली शहर में चौकी प्रभारी जेल बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक रघुराई को साण्डी, लाखन सिंह को अरवल तथा शेर बहादुर को सुरसा थाने भेजा गया है। इसके अतिरिक्त अन्य थानों से चार उपनिरीक्षकों को पिहानी कोतवाली में तैनाती दी गई है, जिनमें साण्डी से राधवेन्द्र प्रताप सिंह, कासिमपुर से राजेन्द्र कुमार एवं हृदेश कुमार तिवारी तथा अरवल से संजय कुमार वर्मा शामिल हैं।

इस व्यापक फेरबदल के तहत जिले की कई महत्वपूर्ण पुलिस चौकियों के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। कोतवाली शहर के चौकी प्रभारी मण्डी बाशु कुमार को चौकी प्रभारी कस्बा सण्डीला बनाया गया है, जबकि चौकी प्रभारी कस्बा सण्डीला संजीव कुमार शाक्य को चौकी प्रभारी कस्बा पाली भेजा गया है। इसी तरह सुरसा के चौकी प्रभारी सेमरा धर्मेन्द्र गिरि को मंझिला का चौकी प्रभारी आलमनगर नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा कासिमपुर के चौकी प्रभारी गौसगंज बृजेश यादव को लोनार का चौकी प्रभारी सकरौली, लोनार के चौकी प्रभारी सकरौली रजनीकान्त पाण्डेय को चौकी प्रभारी गौसगंज, पचदेवरा से रोहित कुमार पाण्डेय को शाहबाद का चौकी प्रभारी आंझी, मंझिला के चौकी प्रभारी आलमनगर राजीव कुमार को कोतवाली शहर का चौकी प्रभारी मण्डी तथा सवायजपुर से राघवेन्द्र भूषण प्रताप को सुरसा का चौकी प्रभारी सेमरा बनाया गया है। पुलिस लाइन से भी कई उपनिरीक्षकों को विभिन्न थानों में तैनाती दी गई है।

पुलिस विभाग के अनुसार, यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े बदलाव के बाद पिहानी सहित पूरे जनपद में पुलिसिंग की कार्यशैली में नई गति देखने को मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement