Ballia News: चंद्रशेखर नगर में युवक पर चाकू से हमला, गंभीर घायल वाराणसी रेफर, चार के खिलाफ केस दर्ज
बलिया में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला। गंभीर घायल को वाराणसी रेफर किया गया। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला। गंभीर घायल को वाराणसी रेफर किया गया। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज।
दिनांक 21.11.2026 को थाना कोतवाली के चंद्रशेखर नगर चौकी क्षेत्र में मनोज राय पुत्र लक्ष्मण राय निवासी माल्देपुर ने सूचना दी कि उनके भाई विशाल राय पर चार लोगों अनुभव राय, अजय पाण्डे, शाहिल सिंह और आशीष सिंह ने जान से मारने की नियत से चाकू से हमला किया है। जिससे विशाल राय को गंभीर चोट लगी है।
सूचना पर थाना कोतवाली की पुलिस टीम व क्षेत्राधिकारी नगर ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर घायल को उचित उपचार हेतु वाराणसी रेफर किया। परिजनों से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
What's Your Reaction?

