Ballia News: कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 419 किलो अवैध पटाखे बरामद, 3 गिरफ्तार
बलिया में त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 419 किलो अवैध पटाखे बरामद कर
Report - Syed Asif Hussain Zaidi
बलिया में त्योहारों से पहले अवैध पटाखों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने 419 किलो अवैध पटाखे बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कृष्णा नगर बेदुआ मार्ग पर अंग्रेजी शराब भट्टी के सामने वाली गली में मैजिक वाहन में अवैध पटाखों की खेप लोड हो रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को घेर लिया और तीनों अभियुक्तों को शाम करीब 7:30 बजे हिरासत में लिया।
वाहन की तलाशी में 14 कार्टून और घर की तलाशी में 5 कार्टून, कुल 19 कार्टून अवैध पटाखे बरामद हुए, जिनका वजन 419 किलो है। पुलिस ने मैजिक वाहन UP60BT1193 को भी जब्त कर लिया।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि पटाखे रसड़ा के अमर जयसवाल, लखनऊ के असलम और कदम चौराहा के परशुराम से लाकर भंडारण किया गया था। उनके पास बेचने का लाइसेंस नहीं था। थाना कोतवाली में विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?

