Sambhal News: परिसीमन के बहाने लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही बीजेपी! बर्क ने उठाए मुस्लिम, ओबीसी और एससी के हक पर सवाल

महिला आरक्षण के समर्थन और परिसीमन की प्रक्रिया के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क

By INA News Desk
Nov 29, 2026 - 17:25
13 Views
Sambhal News: परिसीमन के बहाने लोकतंत्र से खिलवाड़ कर रही बीजेपी! बर्क ने उठाए मुस्लिम, ओबीसी और एससी के हक पर सवाल
जियाउर्रहमान बर्क, सपा सांसद सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: महिला आरक्षण के समर्थन और परिसीमन की प्रक्रिया के विरोध को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन के जरिए विपक्ष, दक्षिणी राज्यों और मुस्लिम, ओबीसी व एससी समुदायों के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को प्रभावित करना चाहती है। बर्क ने कहा कि समाजवादी पार्टी अखिलेश यादव के नेतृत्व में महिला आरक्षण के समर्थन में है, लेकिन सरकार की मंशा से जुड़े परिसीमन का विरोध करेगी।

बर्क ने कहा कि अगर परिसीमन का बिल सही होता तो विपक्षी दल भी सरकार के साथ खड़े होते। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पिछले 100 दिनों से विपक्ष को तोड़ने और अपने समर्थन में लाने की कोशिश कर रही है। सांसद ने आशंका जताई कि सीटों की सीमाएं इस तरह तय की जा सकती हैं, जिससे बीजेपी को राजनीतिक फायदा और विपक्ष को नुकसान हो। असम में बुलडोजर कार्रवाई और परिसीमन का जिक्र करते हुए बर्क ने कहा कि वहां सीटों का गठन इस तरह किया गया है कि कुछ समुदायों के वोटों का चुनावी प्रभाव सीमित हो सकता है। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के परिसीमन का भी हवाला देते हुए सरकार की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। डीएमके के परिसीमन बिल के समर्थन पर बर्क ने कहा कि राजनीतिक नाराजगी से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान के हित में फैसला लेना चाहिए। वहीं, संसद में डीएमके के बदले सीटिंग अरेंजमेंट पर उन्होंने बीजेपी से सहमति की आशंका जताई, हालांकि इंडिया गठबंधन से डीएमके के बाहर होने पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कहना जल्दबाजी होगी।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement