UP Politics: आगरा दलित महासम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, 2027 में PDA सरकार बनाने का ऐलान; ‘दमदार दलित’ के नारे से गरमाई सियासत
आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में उमड़े भारी जनसमूह को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश
आगरा। आगरा में आयोजित दलित महासम्मेलन में उमड़े भारी जनसमूह को लेकर समाजवादी पार्टी की ओर से बड़ा राजनीतिक संदेश दिया गया। सम्मेलन में जुटी भीड़ को पूरे उत्तर प्रदेश के दलित समाज की एकजुटता का प्रतीक बताते हुए भाजपा और उसके सहयोगी दलों पर निशाना साधा गया।

सम्मेलन में PDA के ‘D’ को अब ‘दलित’ से आगे बढ़कर ‘दमदार दलित’ बताते हुए सामाजिक न्याय, संविधान और आरक्षण की रक्षा का संकल्प दोहराया गया। साथ ही नारा दिया गया कि “जो भाजपा के साथ है, PDA उसके खिलाफ है।”

वक्ताओं ने कहा कि संविधान सुरक्षित रहेगा, तभी समाज का सम्मान सुरक्षित रहेगा। सम्मेलन की सफलता को 2027 के विधानसभा चुनाव से जोड़ते हुए PDA सरकार बनने का दावा किया गया। सामाजिक भेदभाव समाप्त करने, समान अधिकार, व्यक्ति की गरिमा और सभी वर्गों की तरक्की एवं खुशहाली सुनिश्चित करने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।
What's Your Reaction?

