HardoiNews: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर हरदोई जिला अस्पताल में सेवा कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल-दूध

समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को

By INA News Desk
Oct 10, 2026 - 14:12
6 Views
HardoiNews: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर हरदोई जिला अस्पताल में सेवा कार्यक्रम, मरीजों को बांटे फल-दूध

हरदोई। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर शनिवार को मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने जिला अस्पताल में मरीजों के बीच फल, दूध, बिस्किट आदि का वितरण किया। यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष परिवेश श्रीवास्तव ‘कुक्कू’ ने अपने साथियों के साथ इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान परिवेश श्रीवास्तव ने मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि नेताजी ने रक्षा मंत्री और उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री के रूप में देश एवं प्रदेश की सेवा की। वे पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले नेता थे और उन्होंने डॉ. राम मनोहर लोहिया की समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाया।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने रक्षा मंत्री रहते हुए शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को पूरे सैन्य सम्मान के साथ तिरंगे में लपेटकर उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था को बढ़ावा दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने कार्यकाल में व्यापारियों को राहत देने के लिए उत्तर प्रदेश में चुंगी व्यवस्था समाप्त करने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनके योगदान के लिए उन्हें मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

  • PDA को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

परिवेश श्रीवास्तव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना ही नेताजी के विचारों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

  • भाजपा सरकार पर साधा निशाना

यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सरकार के दावों और हकीकत के बीच का अंतर समझ चुकी है। उन्होंने सड़क, शिक्षा, रोजगार और महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को उठाते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में विकास धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि युवा बेरोजगारी से जूझ रहे हैं, स्कूल बंद हो रहे हैं और सड़कों की स्थिति खराब है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा भी किया।

  • ये कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर मो. सिराज, शाहबाज खान, अमित कुमार, दिवाकर पाल, सुजीत यादव, अमित यादव (शाहाबाद), धीरू यादव, अमित यदुवंशी, ओसामा इदरीसी, रितेश कुमार, अभिषेक यादव, फरहान खान, गुफरान गाजी सहित मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Also Read- UP Politics: अखिलेश यादव का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'कुछ पहिए खुद को स्टीयरिंग समझने लगे हैं'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow