Hardoi News: पीडीए महापंचायत में गरजे सपा नेता, पिछड़े-दलित वर्गों की एकजुटता पर जोर

सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया

By INA News Desk
Sep 18, 2026 - 18:19
37 Views
Hardoi News: पीडीए महापंचायत में गरजे सपा नेता, पिछड़े-दलित वर्गों की एकजुटता पर जोर
Advertisement
Advertisement

हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 को पीडीए महापंचायत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हरदोई जिले के प्रभारी डॉ. नवल किशोर शाक्य रहे। महापंचायत को संबोधित करते हुए डॉ. नवल किशोर शाक्य ने कहा कि मौजूदा सरकार पिछड़े, दलित और शोषित वर्गों को छलने का काम कर रही है। उन्होंने पीडीए समाज से एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी मजबूत करने का आह्वान किया।

पूर्व सांसद ऊषा वर्मा ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता सरकार के बयानों और नीतियों को समझ चुकी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। पूर्व जिलाध्यक्ष पम्मू यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी कोई भी हो, कार्यकर्ताओं का लक्ष्य एकजुट होकर अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करना है। उन्होंने कुशवाहा समाज सहित पीडीए के विभिन्न वर्गों के सम्मान और अधिकारों के लिए मिलकर संघर्ष करने की बात कही।

डॉ. अरुण मौर्या ने कहा कि जनता बेरोजगारी और महंगाई से परेशान है, जबकि सरकार विकास की बात कर रही है। प्रदीप कुशवाहा ने भी सभी लोगों से मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लेने की अपील की। पूर्व प्रमुख जगमोहन राजपूत ने कहा कि पूर्व में की गई राजनीतिक भूलों से सबक लेते हुए अब जनता को अपने हितों और अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना होगा।

कार्यक्रम में पाली चेयरमैन रिजवान खां, जिला उपाध्यक्ष रहमत अली मोनू, पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष विजय बाबू बाजपेई, जिला उपाध्यक्ष धर्मबीर यादव, विक्रम कुशवाहा, रजनीश पाल, विजय कुशवाहा, प्रीति कुशवाहा, विजय कश्यप, राजीव यादव, प्रदीप सविता, रामतीर्थ पाल, रामपाल राजपूत, ठाकुर प्रेम सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Also Read- Moradabad News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में दिखेगी मुरादाबाद के पीतल की चमक, 78 स्टॉलों पर सजेगा हस्तशिल्प का संसार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement