Hardoi News: क्ले से बच्चों ने गढ़ी गणेश जी की आकर्षक प्रतिमाएं, गणेश चतुर्थी पर दिखी नन्ही प्रतिभाओं की रचनात्मकता
श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस
हरदोई। श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में गणेश चतुर्थी के उपलक्ष्य में छात्रों के लिए रचनात्मक गतिविधि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने क्ले (मिट्टी) से भगवान गणेश जी की सुंदर-सुंदर प्रतिमाएँ बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का परिचय दिया।
छात्रों ने पूरे उत्साह और लगन के साथ क्ले से गणेश जी की विभिन्न आकृतियाँ तैयार कीं। बच्चों द्वारा बनाई गई प्रतिमाएँ सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। इस गतिविधि के माध्यम से छात्रों को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिला, साथ ही उनके अंदर कला, हस्तकौशल, धैर्य और एकाग्रता का विकास हुआ। विद्यालय की प्रबंधक मुकेश सिंह ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने और उनमें रचनात्मकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह ने भी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, कोमल यादव, कविता गुप्ता, सोनी शुक्ला, शिवानी सिंह, शिवांगी गुप्ता, दीपमाला, अपर्णा श्रीवास्तव, लवी मिश्रा, शैलजा मिश्रा, दिव्यांशी गुप्ता, परी गुप्ता, कसक सिंह, क्षमा सिंह, मानसी मिश्रा, पूजा मिश्रा, नीलम, प्रज्ञा द्विवेदी, अशोक कुमार, भूपेश सिंह आदि विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
What's Your Reaction?







