Good News Hardoi: गुजरात में चमकी हरदोई की बेटी पूनम तिवारी, खेल जगत में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान

36वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में खेल जगत के प्रति योगदान के लिए मिली विशेष पहचान, सम्मान पाकर गौरवान्वित हुआ हरदोई।

By INA News Desk
Nov 29, 2026 - 17:19
5 Views
Good News Hardoi: गुजरात में चमकी हरदोई की बेटी पूनम तिवारी, खेल जगत में योगदान के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी का सम्मान
Advertisement
Advertisement
हरदोई। प्रतिभा, मेहनत और लगन के दम पर हरदोई की बेटियां लगातार सफलता के नए मुकाम हासिल कर रही हैं। इसी कड़ी में हरदोई की बेटी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी ने एक बार फिर जनपद का गौरव बढ़ाया है। गुजरात के सूरत में आयोजित 36वीं राष्ट्रीय स्ट्रेंथ लिफ्टिंग एवं इंक्लाइन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के दौरान पूनम तिवारी को खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
26 से 28 नवंबर तक आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर गुजरात के महासचिव विजय भगत ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पूनम तिवारी को सम्मान प्रदान कर उनके खेल क्षेत्र में योगदान की सराहना की।
हरदोई की बेटी पूनम तिवारी के लिए यह सम्मान उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनकी इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया है कि यदि हौसले बुलंद हों और लक्ष्य के प्रति समर्पण हो तो बेटियां हर मंच पर अपनी अलग पहचान बना सकती हैं।
पूनम तिवारी की इस उपलब्धि से हरदोई जनपद में गर्व और खुशी का माहौल है। उनकी सफलता जिले की अन्य बेटियों और युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा है। खेल जगत में उनके योगदान को मिली यह पहचान निश्चित रूप से हरदोई के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। हरदोई की इस होनहार बेटी को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement