Hardoi News: हरदोई में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना का मुद्दा गरमाया, महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

क्षत्रिय महासभा व ब्राम्हण संगठनों के तत्वावधान में 1 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट हरदोई में धरना-प्रदर्शन

By INA News Desk
Nov 29, 2026 - 12:02
3 Views
Hardoi News: हरदोई में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापना का मुद्दा गरमाया, महासभा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Advertisement
Advertisement

हरदोई। क्षत्रिय महासभा व ब्राम्हण संगठनों के तत्वावधान में 1 दिसंबर, मंगलवार को सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट हरदोई में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। महासभा का आरोप है कि प्रस्ताव के बाद भी शहर में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित नहीं करवाई गई।जिससे क्षत्रियों में रोष है।

महासभा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह ने बताया कि धरने में जनपद के क्षत्रिय ब्राह्मण वैश्य संगठनों सहित अन्य लोग शामिल होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा।
ज्ञापन में मुख्य मांग हरदोई में महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थापित कराने व यूजी सी रोल बैक की होगी। महासभा का कहना है कि महाराणा प्रताप ने मातृभूमि की रक्षा के लिए घास की रोटियां खाईं लेकिन मुगलों से हार नहीं मानी। ऐसे महापुरुष की मूर्ति स्थापित होना जनपद के लोगों के लिए गौरव की बात होगी और आने वाली पीढ़ी को इससे देशभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

राजपाल सिंह ने बताया कि बीते वर्ष पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह व नगर पालिका हरदोई ने सिनेमा चौराहा पर महाराणा प्रताप की मूर्ति लगाए जाने का प्रस्ताव किया था, लेकिन आज तक मूर्ति नहीं लगी। वहां अन्य मूर्ति लगवा दी गई। सदर विधायक नितिन अग्रवाल व तत्कालीन जिलाधिकारी अनुनय झा ने डीएम चौराहा पर मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि इस उपेक्षा से क्षत्रिय समाज आहत है। यदि जल्द विचार नहीं किया गया और मूर्ति स्थापना नहीं कराई गई तो जनपद की गलियों से लेकर चौराहों तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
राजपाल सिंह ने जनपद के सभी स्वजातीय बंधुओं से 1 दिसंबर को कलेक्ट्रेट पहुंचने की अपील की है। उन्होंने कहा, इतिहास को जीवंत रखना है तो लड़ना पड़ेगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। सभी से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Also Read- UP Politics War: 'आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान?', मुस्लिम आरक्षण के मुद्दे पर कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर बोला तीखा हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement