Sambhal News: फिरोजपुर में हिंदू-मुस्लिम दोनों समुदायों को मिली राहत, श्मशान और कब्रिस्तान के रास्ते के लिए 10 लाख रुपये मंजूर
ग्राम फ़िरोज़पुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए माननीय विधायक जनाब इक़बाल
संभल। ग्राम फ़िरोज़पुर में हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए माननीय विधायक जनाब इक़बाल महमूद साहब की पहल पर शमशान घाट और कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते का निर्माण कार्य शुरू कराया गया है। लगभग 10 लाख रुपये की लागत से इस रास्ते पर निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
गौरतलब है कि गांव में शमशान और कब्रिस्तान तक पहुंचने के लिए वर्षों से कोई उचित रास्ता उपलब्ध नहीं था। इसके चलते दोनों समुदायों के लोगों को अंतिम संस्कार और कफ़न-दफ़न के समय भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लोगों को शव लेकर दो से तीन किलोमीटर का अतिरिक्त रास्ता तय करना पड़ता था। रास्ते में पांच से दस फीट तक गहरे गड्ढे और उनमें भरा पानी लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा देता था।

ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या को देखते हुए विधायक इक़बाल महमूद साहब ने दोनों समुदायों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए रास्ते के निर्माण की पहल की। इस कार्य से न केवल अंतिम संस्कार और कफ़न-दफ़न के समय होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, बल्कि गांव के लोगों को रोज़मर्रा के आवागमन में भी सहूलियत होगी।
यह पहल इस बात का प्रमाण है कि जनप्रतिनिधि की असली पहचान समाज के हर वर्ग की परेशानियों को समझने और बिना किसी भेदभाव के उनका समाधान कराने में होती है। हिंदू-मुस्लिम एकता, आपसी भाईचारा और गंगा-जमुनी तहज़ीब ही हमारे देश की असली पहचान है। विधायक इक़बाल महमूद साहब की यह पहल इसी साझा विरासत और इंसानियत की खूबसूरत मिसाल है। ग्रामीणों ने इस महत्वपूर्ण कार्य की पहल के लिए विधायक साहब का आभार व्यक्त किया है। जनता की ख़िदमत, सबका सम्मान और बिना भेदभाव विकास ही सच्ची राजनीति का मक़सद होना चाहिए।
What's Your Reaction?

