Deoband News: प्रेस क्लब अध्यक्ष ने एसडीएम प्रिंस वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग

प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुमताज़ मलिक के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस

By INA News Desk
Nov 26, 2026 - 11:29
30 Views
Deoband News: प्रेस क्लब अध्यक्ष ने एसडीएम प्रिंस वर्मा से की शिष्टाचार भेंट, नगर में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की उठाई मांग
Advertisement
Advertisement

देवबंद: प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुमताज़ मलिक के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम प्रिंस वर्मा से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान पत्रकारों ने नगर में बढ़ते अतिक्रमण, जाम की समस्या और मुख्य मार्गों पर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अवैध कब्जे का मुद्दा प्रमुखता से उठाया और इस पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रेस क्लब अध्यक्ष मुमताज़ मलिक ने कहा कि अतिक्रमण के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजारों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने एसडीएम से नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने की अपील की।
इस पर एसडीएम प्रिंस वर्मा ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनकर शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और इसमें मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है।
इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष मुमताज़ अहमद मलिक, अशोक गुप्ता, सय्यद वजाहत शाह, डा. महताब आजाद, राजकुमार जाटव, असद सिद्दीकी, सिकंदर अली, हसनैन प्रधान आदि मौजूद रहे।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement