Hardoi: मुख्यमंत्री योगी से मिलीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, हरदोई के विकास कार्यों पर हुई विस्तृत चर्चा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत हरदोई की अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा अवध क्षेत्र की सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं क्षेत्रीय
लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जिला पंचायत हरदोई की अध्यक्ष प्रेमावती, भाजपा अवध क्षेत्र की सदस्य राष्ट्रीय परिषद एवं क्षेत्रीय महामंत्री अनु मोर्चा पीके वर्मा तथा डॉ. नीरज ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जनपद हरदोई से जुड़ी विभिन्न जनहित समस्याओं एवं विकास कार्यों के संबंध में मुख्यमंत्री से विस्तार से चर्चा की गई।
भेंट के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने जिला पंचायत हरदोई द्वारा प्रकाशित स्मारिका “संकल्प पथ” मुख्यमंत्री को भेंट की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े प्रस्तावों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने जनपद हरदोई के विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। जिसमे.....
1. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना,
2. मुख्यालय से समस्त विकास खण्ड तक इलेक्ट्रिक बस सेवा,
3. प्रेस क्लब भवन की स्थापना कराये जाने हेतु,
4. चौरासी कोसीय परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण,
5. कचहरी परिसर एवं अधिवक्ता चैंबरों के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण,
6. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान की भांति आधुनिक प्रेक्षागृह का निर्माण,
7. विकासखण्ड सुरसा मे उच्च श्रेणी का स्पोर्ट्स स्टेडियम निर्माण,
8. जनपद मे आधुनिक ट्रैफिक प्रबंधन प्रणाली विकसित कराए जाने हेतु,
9. भगवान नरसिंह एवं भक्त प्रह्लाद की भव्य प्रतिमा स्थापना,
10. सांडी पक्षी विहार एवं धोबिया आश्रम का सर्वांगीण विकास,
11. सर्किट हाउस निर्माण जैसे प्रस्ताव प्रमुख रहे।
मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए जनहित में आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।
Also Read- Hardoi : तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार सैलून संचालक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम
What's Your Reaction?




