Hardoi: बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापना पर बवाल, पुलिस पर पथराव; 11 गिरफ्तार।

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुआकोला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति

May 29, 2026 - 13:16
19 Views
Hardoi: बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापना पर बवाल, पुलिस पर पथराव; 11 गिरफ्तार।
बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापना पर बवाल, पुलिस पर पथराव; 11 गिरफ्तार।

हरदोई के बेनीगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महुआकोला में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर बुधवार को तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पुलिस के अनुसार कुछ बाहरी लोगों के साथ मिलकर गांव में निजी भूमि पर बने मंदिर में बिना प्रशासनिक अनुमति के बुद्ध प्रतिमा स्थापित की गई, जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध किया।

सूचना मिलते ही एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शासनादेश का हवाला देते हुए समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान बाहर से आए कुछ लोगों के उकसाने पर माहौल बिगड़ गया और पुलिस टीम पर गाली-गलौज के साथ पथराव किया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए स्थिति को नियंत्रित कर लिया।

मामले में थाना बेनीगंज पुलिस ने 38 नामजद और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने अब तक 11 आरोपियों को हिरासत में लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम मौर्य निवासी लखनऊ, रिंकू मौर्य, राममरूत, अनुज, राधेश्याम, नन्नू, सेवन, प्रीति, अनुपम, मुकेश मौर्य और राजाराम शामिल हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने भी मौके का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत की। पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है तथा षड्यंत्र में शामिल अन्य लोगों को चिन्हित कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Also Read- Hardoi : हरदोई में सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच शांतिपूर्ण तरीके से हुई ईद की नमाज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow