Bengaluru: दीप यज्ञ और श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनाई ग्रापए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की पुण्यतिथि
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि ब्रिगेड पार्क साइड ईस्ट के सभागार
बेंगलुरु। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वीं पुण्यतिथि ब्रिगेड पार्क साइड ईस्ट के सभागार में दीप यज्ञ और श्रद्धांजलि गीतमाला के साथ मनाई गई। मुख्य अतिथि गायत्री परिवार कर्नाटक के को ऑर्डिनेटर शेखर चतुर्वेदी ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याएं प्रकाशित कर शासन तक पहुंचाने में ग्रामीण पत्रकारों की भूमिका अत्यंत सराहनीय है।
दीपयज्ञ में दीपक प्रज्वलित करते हुए विशेष आमंत्रित अतिथि गण
विशिष्ट अतिथि योगेंद्र अग्रहरि ने पुष्पांजलि अर्पित की। विशेष आमंत्रित अतिथि गोपाल अग्रवाल एवं शंकर तिवारी ने देव मंच पर मुख्य कलश का पूजन किया। अनुपमा एवं रेखा सक्सेना ने गुरु पूजन व देव पूजन किया। गायत्री गोयल के भक्ति गीतों ने समां बांध दिया।
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवं कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष अतुल कपूर ने मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि को उत्तर प्रदेश के नूरपुर( बिजनौर) में संपन्न हुए पत्रकार सम्मेलन की स्मारिका 'ग्राम्य गौरव' भेंट की। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन गोवा के प्रभारी एवं कर्नाटक के कोषाध्यक्ष गोविंद रविशंकर ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए गीत प्रस्तुत किया 'ओ जाने वाले हो सके तो लौट के आना'।
दीप यज्ञ का संचालन करते हुए गायत्री चेतना केंद्र की टोली
अतुल कपूर ने उपस्थित पत्रकारों एवं साहित्य प्रेमियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू बालेश्वर लाल जी ने उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे गडवार से जो दीप प्रज्वलित किया, उसकी किरणें अब दक्षिण भारत के पत्रकारों को भी प्रकाश बांट रही हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष देवी प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में सात राज्यों में विधिवत प्रदेश कार्यकारिणी का गठन हो चुका है तथा पांच राज्यों के प्रदेश संयोजक मनोनीत किया जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि 'जो औरों के हित मरता है जो औरों के हित जीता है। उसका हर आंसू रामायण, प्रत्येक कर्म ही गीता है।'
मुख्य अतिथि को स्मारिका भेंट करते हुए
दीप यज्ञ का संचालन गायत्री चेतना केंद्र की टोली के आचार्य कमलेश खरे, गायत्री गोयल एवं दिलीप गोयल ने किया। वैदिक मत्रों के साथ जब एक साथ सैकड़ो दीप जले तो उस समय अपर्णा द्वारा प्रस्तुत गीत 'ज्योति कलश छलके' अत्यंत सराहनीय रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अंशुल शर्मा, अर्पित दीक्षित, केवल, गोविंद शास्त्री, स्मिता कपूर, सोनाली टंडन, प्रियंका, गीता, पंकज सिंह आनंद कृष्णा, गौरी, वेंकट रमन आदि का विशेष योगदान रहा।
Also Read- Hardoi: उन्नाव-कटरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
What's Your Reaction?




