Hardoi: उन्नाव-कटरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ककरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात

May 29, 2026 - 10:42
31 Views
Hardoi: उन्नाव-कटरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।
उन्नाव-कटरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत।

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ककरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने युवक को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान शाहजहांपुर जनपद के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी ईशपाल (पुत्र तनु सिंह) के रूप में हुई है। ईशपाल बुधवार रात सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र में उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा पेट्रोल पंप के पास सांडी की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ईशपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

ईशपाल की पत्नी पूजा दो दिन पहले ही अपने मायके आई हुई थीं। मृतक के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो पुत्र हैं। ईशपाल खेती-बाड़ी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया। हरपालपुर के प्रभारी निरीक्षक संदीप शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Also Read- संगठनात्मक फेरबदल के साथ भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली की कमान

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow