Hardoi: हाईवे के गड्ढे ने ली फिर जानलेवा करवट, बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल। 

कोतवाली क्षेत्र में कटरा-उन्नाव मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की

May 29, 2026 - 10:51
25 Views
Hardoi: हाईवे के गड्ढे ने ली फिर जानलेवा करवट, बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल। 
हाईवे के गड्ढे ने ली फिर जानलेवा करवट, बाइक फिसलने से महिला गंभीर घायल। 

हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र में कटरा-उन्नाव मार्ग पर हुए एक सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना गुरुवार की शाम को सेढ़ा पुल के पास हुई, जब बाइक का पहिया सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरपालपुर में भर्ती कराया गया है।शाहजहांपुर जिले के मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गोटिया बांनगांव निवासी सुनीता देवी (40 वर्ष), पत्नी मदनपाल, अपने देवर छविराम और बहनोई विद्याराम के साथ सांडी थाना क्षेत्र के कतलपुरवा गांव जा रही थीं। वे अपनी मामी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। बाइक विद्याराम चला रहे थे।कटरा-उन्नाव मार्ग पर सेढ़ा पुल के पास पहुंचने पर बाइक का पहिया सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे में फंस गया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई और सुनीता देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।
उन्हें तत्काल हरपालपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर कई बड़े गड्ढे हैं, जो लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

Also Read- Hardoi : बैलगाड़ी और मोटरसाइकिल की सीधी भिड़ंत में युवक लहूलुहान, नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow