Hardoi: हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, आधार कार्ड से हुई पहचान

कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव-कटरा हाईवे पर लमकन गांव के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर

Jul 6, 2026 - 17:51
29 Views
Hardoi: हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, आधार कार्ड से हुई पहचान
हाईवे पर बाइक फिसलने से युवक गंभीर घायल, आधार कार्ड से हुई पहचान

​हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत उन्नाव-कटरा हाईवे पर लमकन गांव के पास रविवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सांडी थाना क्षेत्र के परसापुर गांव निवासी निर्मल पुत्र रामसहाय रविवार देर शाम बाइक से हरपालपुर कस्बे की ओर आ रहा था। इसी दौरान लमकन गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।

  • ​तत्काल पहुंची मदद

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई। घायल को आनन-फानन में हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे हरदोई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

  • ​आधार कार्ड से हुई पहचान

शुरुआत में घायल की पहचान नहीं हो पा रही थी, लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों ने जब तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से घायल की पहचान निर्मल के रूप में हुई। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

Also Read- सुरसा पुलिस ने 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर आरोपी को किया गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow