सुरसा पुलिस ने 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरसा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर

Jul 6, 2026 - 14:13
22 Views
सुरसा पुलिस ने 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर आरोपी को किया गिरफ्तार
सुरसा पुलिस ने 1.2 किलो अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर आरोपी को किया गिरफ्तार

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सुरसा पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अनिल पुत्र शंकर, निवासी तारापुरवा मजरा धिन्नी, थाना सुरसा, जनपद हरदोई के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 1.2 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। इस संबंध में थाना सुरसा में मु0अ0सं0 231/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार आरोपी थाना सुरसा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, चोरी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट तथा एनडीपीएस एक्ट सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। इस कार्रवाई को थाना प्रभारी विश्वास शर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रोहित कुमार, उपनिरीक्षक मोहम्मद फहीम खां तथा पुलिस टीम ने अंजाम दिया।

Hardoi Crime News: युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी अभिषेक गिरफ्तार, हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow