सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने संडीला तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

जनपद हरदोई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील संडीला पहुंचकर

Jul 6, 2026 - 14:23
20 Views
सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने संडीला तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
सम्पूर्ण समाधान दिवस: डीएम व एसपी ने संडीला तहसील में सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

हरदोई। जनपद हरदोई में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने तहसील संडीला पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है, इसलिए किसी भी शिकायत के निस्तारण में अनावश्यक विलंब न किया जाए। भूमि संबंधी विवादों के मामलों को विशेष प्राथमिकता देते हुए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवादों का समय रहते समाधान होने से कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर बनी रहती है। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों के शीघ्र एवं संतोषजनक निस्तारण का आश्वासन दिया।

Also Read- 'मिशन सेफ फ्यूचर' में बड़ा एक्शन, 2 अनफिट स्कूली वाहनों का चालान, स्कूल के नाम पर चल रही निजी गाड़ी सीज

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow