Hardoi: तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं। 

जनपद में जनता की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस का

May 16, 2026 - 16:05
25 Views
Hardoi: तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं। 
तहसील शाहाबाद में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं। 

हरदोई।  तहसील शाहाबाद सभागार में आहूत सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी अनुनय झा ने जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अधिकारी प्रातः 10 से 12 बजे तक कार्यालय में बैठकर जनसुनवाई करें और कार्यालय में फरियाद लेकर आने वाले आम जनमानस के साथ अच्छा व्यवहार करें तथा उनकी शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता पर करायें तथा भारत एवं प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना से गरीब पात्र लोगों को लाभान्वित करायें।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग के कानूनगो व लेखपालों को निर्देश दिये चकरोड व अन्य सरकारी तथा गरीबों की अवैध रूप से कब्जा की गयी भूमि चिन्हित करें और पुलिस के सहयोग से खाली कराये तथा अवैध कब्जा करने वालों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करायें। विद्युत संबंधी शिकायतों के संबंध में उन्होने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये आंधी में क्षतिग्रस्त पोल, तार व ट्रास्फारमरों को तत्काल बदलवायें तथा उपभोक्ताओं की बिल आदि समस्याओं का निष्पक्षता पूर्वक समाधान करायें और क्षेत्रीय विद्युत अधिकारी उपभोक्ताओं के फोन अवश्य रिसीव करें। राशन वितरण संबंधी शिकायतों पर उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि क्षेत्रीय पूर्ति अधिकारियों से जांच कराकर राशन वितरण में अनियमिता करने वाले कोटेदारों के विरूद्व कार्यवाही करें।

पेंशन संबंधी शिकायतों पर डीएम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन पात्रों की पेंशन बन्द हो गयी उनकी जांच कराकर पेंशन बहाल करायें तथा अन्य विभागों की प्राप्त शिकायतों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित अवधि में अधिकारी कराना सुनिश्चित करें। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिय कि क्षेत्र में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए आम नागरिकों से वार्तालाप करें और उनकी समस्याओं का समाधान करने में सहयोग करें तथा क्षेत्र के दंबग, अपराधी, आराजक एवं आसामाजिक तत्वों की जानकारी प्रतिदिन बीट सिपाही एवं चौकीदारों से लें तथा भीड़-भाड़ वाले बाजारों एवं मुख्य- मुख्य मार्गो पर फोर्स के साथ गस्त लगायें। इस अवसर पर सीएमओ डा0 भावनाथ पाण्डे, डीएफओ, उप जिलाधिकारी शाहाबाद, जिला विकास अधिकारी सहित सभी जिलास्तरीय अधिकारी, बीडीओ, सीडीपीओ, थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi : प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की चपेट में आने से अधिवक्ता के सहयोगी घायल, नाक कटी और बाइक से गिरकर आई गंभीर चोटें

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow