Agra Wedding News: ताज के शहर में अब बजेगी शाही शहनाई! आगरा बनेगा ग्लोबल वेडिंग हब, वरदान शर्मा का मास्टर प्लान

वेडिंग प्लानर वरदान शर्मा ने कहा कि आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, "आगरा के पास वो विरासत है जो

By INA News Desk
Oct 5, 2026 - 20:49
38 Views
Agra Wedding News: ताज के शहर में अब बजेगी शाही शहनाई! आगरा बनेगा ग्लोबल वेडिंग हब, वरदान शर्मा का मास्टर प्लान

आगरा। मोहब्बत की निशानी ताजमहल का शहर आगरा अब शादियों के लिए भी दुनिया के नक्शे पर चमकने को तैयार है। शहर की वेडिंग इंडस्ट्री को इंटरनेशनल लेवल तक ले जाने के लिए ड्रम बीट्स वेडिंग प्लानर्स ने नई पहल शुरू की है। प्रसिद्ध वेडिंग प्लानर वरदान शर्मा ने कहा कि आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा, "आगरा के पास वो विरासत है जो दुनिया में कहीं नहीं। हमें बस उसे सही तरीके से पेश करना है।"

उन्होंने कहा, "वेडिंग प्लानिंग में नई तकनीक जरूरी है, लेकिन परंपरा का संवर्धन ही हमारी असली ताकत है। आज हम वेडिंग में ड्रोन शो, 3D प्रोजेक्शन, VR वेन्यू टूर और AI गेस्ट मैनेजमेंट जैसी तकनीक ला रहे हैं, लेकिन साथ ही ब्रज की परंपरा, कन्यादान, पाणिग्रहण संस्कार, फूलों की होली और शहनाई की गूंज को भी बरकरार रख रहे हैं। विदेशी मेहमान को लाइट-साउंड से ज्यादा हमारी संस्कृति और आतिथ्य याद रहता है।"

आगरा को इंटरनेशनल वेडिंग हब बनाने के लिए 4 सूत्रीय रोडमैप:

1. हेरिटेज वेडिंग कॉन्सेप्ट: ताजमहल, मेहताब बाग, आगरा फोर्ट और फतेहपुर सीकरी के व्यू वाले लग्जरी रिजॉर्ट्स को प्रमोट करना। यमुना तट पर सनसेट वेडिंग विदेशी जोड़ों के लिए बड़ा आकर्षण बन सकती है।

2. लोकल फॉर ग्लोबल: शादी में आगरा के पेठा काउंटर, मुगलई जायका, ब्रज के लोक कलाकार, मेहंदी और चूड़ी कारीगरों को शामिल कर स्थानीय रोजगार को ग्लोबल पहचान देना।

3. सस्टेनेबल और टेक-सेवी वेडिंग: पत्तल-दोने, कुल्हड़, इत्र बार और ई-इनविटेशन के साथ इको-फ्रेंडली शादियों का ट्रेंड। NRI परिवारों के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और वर्चुअल उपस्थिति की सुविधा।

4. सरकारी सहयोग: आगरा एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी, सिंगल विंडो परमिशन और इंटरनेशनल वेडिंग प्लानर्स के लिए फेम टूर आयोजित किए जाएं।

वरदान शर्मा ने कहा कि अगर आगरा को जयपुर और उदयपुर की तरह वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में विकसित किया जाए तो इससे होटल, कैटरिंग, डेकोरेशन और ट्रांसपोर्ट से जुड़े हजारों युवाओं को रोजगार मिलेगा और आगरा की अर्थव्यवस्था को नई उड़ान मिलेगी। 25 वर्षों तक ब्रांड और इवेंट्स के क्षेत्र में विभिन्न संस्थानों को सेवाएँ देने के पश्चात वे अब आगरा में रहकर वेडिंग मैनेजमेंट के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं। वेडिंग मैनेजमेंट के क्षेत्र में उनकी कम्पनी तो आज एक शीर्ष वेडिंग प्लानिंग कंपनी के रूप में जानी जाती है जो विगत एक दशक से निरंतर इस क्षेत्र में कार्य कर रही है।

Also Read- Flipkart Big Billion Days 2026: फ्लिपकार्ट की सबसे बड़ी सेल की तारीखों का ऐलान, स्मार्टफोन, टीवी और गैजेट्स पर मिलेगी भारी छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow