Ballia Road Accident News: नगरा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत, मऊ अस्पताल में तोड़ा दम

बलिया के नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास शनिवार रात एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल चार युवकों की मऊ अस्पताल में उपचार के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

By INA News Desk
Nov 15, 2026 - 12:59
5 Views
Ballia Road Accident News: नगरा में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चार युवकों की दर्दनाक मौत, मऊ अस्पताल में तोड़ा दम
Advertisement
Advertisement

Report - Syed Asif Hussain Zaidi

बलिया: जनपद के नगरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक हृदयविदारक सड़क हादसा हो गया। नेछुआडीह के समीप एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान चारों युवकों ने दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार (14 नवंबर) की रात लगभग 9:30 बजे एक फॉक्सवैगन वर्टस (Volkswagen Virtus) कार, जिसमें चार युवक सवार थे, नगरा थाना क्षेत्र के नेछुआडीह के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक कार चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा भिड़ी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए।

दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर दौड़े और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर तत्काल उपचार के लिए निकटवर्ती मऊ जनपद के अस्पताल भिजवाया। हालांकि, गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान चिकित्सकों ने चारों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान नगरा थाना क्षेत्र के ग्राम गौआ पार निवासी गोलू ठाकुर पुत्र कमलेश ठाकुर (उम्र 21 वर्ष), कुनाल पासवान पुत्र रविन्द्र पासवान (उम्र 24 वर्ष), धनंजय पटेल पुत्र रामप्रकाश (उम्र करीब 26 वर्ष) तथा बलिया के जमुआव निवासी अभिषेक पटेल पुत्र प्रमोद पटेल (उम्र 27 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल और क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

यह भी पढ़ें : Ballia Police Suicide News: चितबड़ागांव थाने में तैनात 28 वर्षीय दरोगा संदीप कुमार ने रेलवे ट्रैक पर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में शोक

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement