sambhal News: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो अभी जाग जाइए! 16 दिसंबर तक मौका, जनवरी में फाइनल लिस्ट… सम्भल पहुंचीं कमिश्नर

वोट बनवाने से लेकर नाम कटवाने और वोटर लिस्ट में संशोधन कराने तक मतदाताओं के लिए बड़ा मौका है। मतदाता

By INA News Desk
Nov 28, 2026 - 17:07
14 Views
sambhal News: वोटर लिस्ट में नाम नहीं तो अभी जाग जाइए! 16 दिसंबर तक मौका, जनवरी में फाइनल लिस्ट… सम्भल पहुंचीं कमिश्नर
संगीता सिंह, कमिश्नर मुरादाबाद
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

  • 8 बूथों पर कमिश्नर की नजर, ईपी और जेंडर रेशियो सुधारने पर जोर, आज 10 हजार से ज्यादा फॉर्म आने की उम्मीद

सम्भल: वोट बनवाने से लेकर नाम कटवाने और वोटर लिस्ट में संशोधन कराने तक मतदाताओं के लिए बड़ा मौका है। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को परखने सम्भल पहुंचीं रोल ऑब्जर्वर एवं कमिश्नर संगीता सिंह ने दो केंद्रों पर 8 बूथों का निरीक्षण कर अभियान की जमीनी हकीकत देखी। बूथों पर बीएलओ की व्यवस्था, कामकाज और मतदाता सूची में ईपी रेशियो व जेंडर रेशियो के अंतर को दूर करने की संभावनाएं जांचीं।

कमिश्नर ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से भी बैठक कर पुनरीक्षण अभियान में आने वाली समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान आज 10 हजार से अधिक फॉर्म आने की उम्मीद है, जिन्हें डिजिटाइज करने में डीएम और एसडीएम समेत प्रशासनिक अधिकारी जुटे हैं। कमिश्नर ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि जिनका वोट नहीं बना है, वे फॉर्म-6 भरकर नाम जुड़वाएं। किसी का नाम हटवाना है, आपत्ति दर्ज करानी है या शादी अथवा दूसरी वजह से स्थान परिवर्तन के चलते वोट शिफ्ट कराना है, तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन करें। 16 दिसंबर तक फॉर्म भरने का मौका है, इसके बाद स्क्रीनिंग शुरू होगी और जनवरी में फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित की जाएगी। यानी वोट बनवाने में लापरवाही की तो बाद में पछताना पड़ सकता है।

Also Read- BJP Padyatra In Gorakhpur - 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा का दूसरा दिन, गोरखपुर में CM योगी और नितिन नवीन का सियासी शंखनाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement