Sambhal News: ओवैसी के डिप्टी सीएम वाले दावे पर नवाब इकबाल महमूद का तंज, बोले- पहले तेलंगाना में बनाकर दिखाएं

ओवैसी के डिप्टी सीएम वाले दावे पर सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने तीखा तंज कसा है। सम्भल से समाजवादी पार्टी

By INA News Desk
Nov 27, 2026 - 15:26
14 Views
Sambhal News: ओवैसी के डिप्टी सीएम वाले दावे पर नवाब इकबाल महमूद का तंज, बोले- पहले तेलंगाना में बनाकर दिखाएं
नवाब इकबाल महमूद, सपा विधायक सम्भल
Advertisement
Advertisement

उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: ओवैसी के डिप्टी सीएम वाले दावे पर सपा विधायक नवाब इकबाल महमूद ने तीखा तंज कसा है। सम्भल से समाजवादी पार्टी के विधायक नवाब इकबाल महमूद ने कहा कि गठबंधन के तहत मुस्लिम डिप्टी सीएम बनाने की बात करने वाले पहले तेलंगाना में ऐसा करके दिखाएं। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के भाई अकबरुद्दीन ओवैसी का जिक्र करते हुए कहा कि पहले उन्हें मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री बनाएं, उसके बाद यूपी में इस तरह की बातें करें। यहां मुसलमानों को उकसाने की कोशिश की जा रही है।

आजम खान के जेल वाले बयान पर इकबाल महमूद ने कहा कि आजम खान उनके वरिष्ठ हैं और वह उनकी किसी बात का बुरा नहीं मानते। सपा के घोषणा पत्र कार्यक्रम में कई नेताओं की गैरमौजूदगी पर उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को बुलाया नहीं जाता, इसलिए इससे कोई राजनीतिक मतलब नहीं निकालना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि समाजवादी पार्टी एक थी, एक है और एक रहेगी। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीटों को लेकर चल रही खींचतान पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे गठबंधन जारी रहने की बात कह चुके हैं। इमरान मसूद की नाराजगी पर उन्होंने कहा कि सहारनपुर में सपा के सिटिंग विधायकों को टिकट घोषित किया जा चुका है, ऐसे में उनकी सीट छोड़ना संभव नहीं है। सीटों का बंटवारा दो-तीन दिन में साफ होने की उम्मीद जताई। यूसीसी पर उन्होंने दावा किया कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर समान नागरिक संहिता लागू नहीं होगी। वहीं केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी नेता हार से चिढ़े हुए हैं और उनके बयानों का कोई असर नहीं पड़ता।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement