Sitapur News: नैमिषारण्य के विकास कार्यों की DM ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर

जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी नैमिषारण्य में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों

By INA News Desk
Nov 27, 2026 - 15:21
8 Views
Sitapur News: नैमिषारण्य के विकास कार्यों की DM ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयसीमा पर दिया जोर
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट:-सुरेंद्र मोठी नैमिषारण्य

नैमिषारण्य/सीतापुर। जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने धार्मिक एवं आध्यात्मिक नगरी नैमिषारण्य में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समयसीमा को लेकर विस्तृत समीक्षा की। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्थाओं को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।

साथ ही जिन परियोजनाओं का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, उनका शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया जाय, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को स्वच्छ पानी, आश्रय धर्मशाला एवं स्वस्थ सम्बन्धी बेहतर सुविधाएं मिल सकें। बैठक में नैमिषारण्य क्षेत्र में पटरी दुकानों को सुव्यवस्थित करने के विषय पर भी विशेष चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पटरी दुकानदारों की सुविधाओं का ध्यान रखते हुए ऐसी व्यवस्था बनाई जाए, जिससे श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। ओर पटरी दुकानदारों की जीविका पर भी असर न पड़े।

समीक्षा के दौरान विकास कार्यों में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। 
नैमिषारण्य को बेहतर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए इस बैठक के दौरान उपजिलाधिकारी दीपक गुप्ता, क्षेत्राधिकारी विशाल गुप्ता, आदि संबंधित अधिकार उपस्थित रहें।

Also Read : UP Assembly Election 2027 Alliance: यूपी चुनाव से पहले गठबंधन पर सपा नेता यामीन खान का बड़ा दावा, बोले- जल्द होगा ऐलान, अखिलेश ही होंगे सीएम चेहरा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement