Hardoi News: हरदोई जिला कारागार का DM-SP ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर दिए जरूरी निर्देश
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस
हरदोई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक हरदोई ने जिला कारागार का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की व्यवस्थाओं, कैदियों की सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को जेल की सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने, नियमित निगरानी करने तथा कैदियों से संबंधित व्यवस्थाओं को नियमानुसार सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल प्रशासन को सभी व्यवस्थाओं के प्रति सतर्कता एवं जिम्मेदारी बरतने के निर्देश दिए।
What's Your Reaction?

