Hardoi: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन व निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य

Jun 8, 2026 - 17:28
17 Views
Hardoi: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन व निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 का डीएम-एसपी ने किया निरीक्षण, नकलविहीन व निष्पक्ष परीक्षा के दिए निर्देश

हरदोई। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा 2026 को सकुशल, नकलविहीन, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया, प्रवेश व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और नकल कराने या परीक्षा में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जनपद पुलिस पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त निगरानी में परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जिससे परीक्षा को सफलतापूर्वक और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सके।

Also Read- Hardoi : हरदोई में बेटी की हत्या कर शव को छुपाने का मामला, चार लोगों को गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow