Hardoi: हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित।

पुलिस महानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में रिजर्व

May 17, 2026 - 15:00
20 Views
Hardoi: हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित।
हरदोई पुलिस लाइन में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण को लेकर गोष्ठी आयोजित।
हरदोई। पुलिस महानिरीक्षक स्थापना उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेशों के क्रम में तथा पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन हरदोई में प्रशिक्षु आरक्षियों के व्यवहारिक प्रशिक्षण के कुशल पर्यवेक्षण एवं प्रभावी संचालन को लेकर एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी के दौरान प्रशिक्षु आरक्षियों को दिए जा रहे व्यवहारिक प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, कार्यप्रणाली एवं फील्ड ड्यूटी से संबंधित आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों ने प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी एवं व्यवहारिक बनाने पर जोर देते हुए प्रशिक्षुओं को पुलिसिंग की बारीकियों से अवगत कराने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी नगर एवं क्षेत्राधिकारी सुश्री प्रभा पटेल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने प्रशिक्षु आरक्षियों के प्रशिक्षण एवं कार्यशैली की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow