Hardoi: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक हरदोई की अध्यक्षता में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के पुलिस पेंशनर्स के

Jul 8, 2026 - 18:32
30 Views
Hardoi: पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस पेंशनर्स के साथ की गोष्ठी, समस्याएं सुनकर दिए त्वरित समाधान के निर्देश

हरदोई। पुलिस लाइन सभागार कक्ष में पुलिस अधीक्षक हरदोई की अध्यक्षता में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों के पुलिस पेंशनर्स के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा उनके शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कदम उठाना रहा। गोष्ठी के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी उपस्थित पुलिस पेंशनर्स की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पेंशनर्स की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों से पुलिस परिवार का अभिन्न हिस्सा बने रहने की अपील करते हुए कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से पुलिस विभाग को निरंतर लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने पुलिस एवं पेंशनर्स के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया। गोष्ठी सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें पुलिस अधिकारियों एवं बड़ी संख्या में पुलिस पेंशनर्स ने सहभागिता की। पेंशनर्स ने भी अपनी समस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया।

Also Read- Hardoi: रिश्वत लेते पकड़े गए उपनिरीक्षक, एसपी ने किया निलंबित

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow