हरदोई पुलिस की बड़ी सफलता: 5 माह में 167 गुमशुदा मोबाइल बरामद, करीब 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन

Jul 8, 2026 - 14:30
36 Views
हरदोई पुलिस की बड़ी सफलता: 5 माह में 167 गुमशुदा मोबाइल बरामद, करीब 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए
हरदोई पुलिस की बड़ी सफलता: 5 माह में 167 गुमशुदा मोबाइल बरामद, करीब 30 लाख रुपये के फोन मालिकों को लौटाए

हरदोई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हरदोई पुलिस की सर्विलांस सेल ने सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पिछले पांच महीनों में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए 167 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है, बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए गए।

बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने सर्विलांस सेल द्वारा बरामद किए गए सभी 167 मोबाइल फोन उनके मालिकों को वितरित किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए हरदोई पुलिस का आभार जताया।

पुलिस के अनुसार, गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए प्राप्त प्रार्थना-पत्रों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सीईआईआर पोर्टल और तकनीकी संसाधनों की सहायता से यह सफलता हासिल की गई। अभियान को आगे भी लगातार जारी रखा जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिल सकें।

मोबाइल बरामदगी टीम में शामिल रहे:

  • उपनिरीक्षक अब्दुल जब्बार (प्रभारी, सर्विलांस सेल)
  • मुख्य आरक्षी आकाश कुमार
  • आरक्षी राजकुमार वर्मा
  • आरक्षी ओमवीर सिंह
  • आरक्षी नितिन कुमार गुप्ता
  • आरक्षी यदवेंद्र सिंह

Also Read- जनसुनवाई में गूंजीं नागरिक समस्याएं, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow