Bilgram rape case: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दो सप्ताह में कार्रवाई न होने पर सत्याग्रह की चेतावनी

बिलग्राम थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 11 वर्षीय दलित बच्ची के कथित अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना के मामले में कांग्रेस

Jul 8, 2026 - 14:20
66 Views
Bilgram rape case: पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दो सप्ताह में कार्रवाई न होने पर सत्याग्रह की चेतावनी
पीड़ित परिवार से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, दो सप्ताह में कार्रवाई न होने पर सत्याग्रह की चेतावनी

हरदोई। बिलग्राम थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व 11 वर्षीय दलित बच्ची के कथित अपहरण एवं दुष्कर्म की घटना के मामले में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।

प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह सोमवंशी, जिला उपाध्यक्ष ओमेंद्र कुमार वर्मा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष साधू सिंह सोमवंशी तथा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सांडी डॉ. सी.पी. सिंह शामिल रहे। परिजनों से बातचीत के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि मामले में एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए। साथ ही, कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी चाहिए। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी कहा कि परिजन मेडिकल रिपोर्ट पर सवाल उठा रहे हैं, इसलिए निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए मेडिकल परीक्षण विशेषज्ञ चिकित्सकों के पैनल से कराया जाए।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को सौंपी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले दो सप्ताह के भीतर पीड़ित परिवार की मांगों पर संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई तो बिलग्राम थाने के बाहर सत्याग्रह आंदोलन किया जाएगा। राजस्थान की घटना के बाद यह घटना भी बहुत हृदयविदारक है। भाजपा सरकार में छोटी छोटी मासूम बच्चियों के साथ आए दिन अपहरण और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं। और सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का जुमला गढ़ने में व्यस्त है। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ अपराधों की घटनाएं चिंताजनक हैं और दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए।

Also Read- संडीला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow