संडीला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रथम नगर

Jul 7, 2026 - 11:11
 0  3
संडीला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद
संडीला में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक रावत का स्वागत, कार्यकर्ताओं से किया संवाद

रिपोर्ट- मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला (हरदोई)। भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित मोर्चा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं मिश्रिख सांसद अशोक रावत के प्रथम नगर आगमन पर सोमवार को संडीला के बिहारी होटल में स्वागत एवं कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम में अशोक रावत ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से डिजिटल लर्निंग कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह 'बब्बन' ने संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की सबसे बड़ी ताकत है और सभी को मिलकर जनता के बीच रहकर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम का संयोजन अनुसूचित मोर्चा के जिला संयोजक रवि चौधरी ने किया। इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं का परिचय कराया गया तथा संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, डॉक्यूमेंट्री विभाग के क्षेत्रीय सह संयोजक राजेश अस्थाना, संडीला नगर अध्यक्ष नितीश जायसवाल 'रमन', ग्रामीण मंडल अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारी सुनील कनौजिया, नगर अध्यक्ष अमन बाबू, जिला संयोजक मनोज कनौजिया, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा, मंडल महामंत्री अमित कुमार शर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक शरद चौरसिया, मंडल मंत्री मोहन गुप्ता, स्पर्श गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur Triple Talaq Case: सहारनपुर में महिला ने पति पर लगाया जबरन हलाला और तीन तलाक का आरोप, SSP से शिकायत

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।