जनसुनवाई में गूंजीं नागरिक समस्याएं, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

नगर पालिका परिषद संडीला कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगरवासियों की समस्याओं

Jul 7, 2026 - 11:22
25 Views
जनसुनवाई में गूंजीं नागरिक समस्याएं, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
जनसुनवाई में गूंजीं नागरिक समस्याएं, चेयरमैन ने अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुकेश सिंह सोमवंशी

संडीला (हरदोई)। नगर पालिका परिषद संडीला कार्यालय में सोमवार को आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में नगरवासियों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका परिषद के चेयरमैन मो. रईस अंसारी ने की। इस दौरान नगर के विभिन्न मोहल्लों से पहुंचे लोगों ने सड़क, नाली, जल निकासी, पेयजल, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं।

चेयरमैन मो. रईस अंसारी ने एक-एक फरियादी की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सभी शिकायतों का शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन समस्याओं का समाधान मौके पर संभव है, उनका तत्काल निस्तारण कराया जाए तथा अन्य मामलों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शिकायतकर्ताओं को उसकी जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य केवल शिकायतें सुनना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी समाधान कर जनता और प्रशासन के बीच विश्वास को मजबूत करना है।

जनसुनवाई के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता इरफान हमीद ताज मियां, निर्माण शाखा के जूनियर इंजीनियर गौरव शुक्ला, विनोद कुमार, चंद्रकांत तिवारी, संजीव कुमार सहित नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। सभी शिकायतों का विधिवत पंजीकरण कर उनके निस्तारण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों ने जनसुनवाई व्यवस्था की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा।

Also Read- Radha Krishna Kishore Security: अनदेखी से नाराज वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने लौटाई सरकारी सुरक्षा, बिना गार्ड सचिवालय पहुंचे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow