Crime News Hardoi: हरदोई में मोबाइल चोरों पर पुलिस का शिकंजा! 2 आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा; 7 मोबाइल और बाइक बरामद

कोतवाली शहर पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि

By INA News Desk
Oct 17, 2026 - 19:59
5 Views
Crime News Hardoi: हरदोई में मोबाइल चोरों पर पुलिस का शिकंजा! 2 आरोपी गिरफ्तार, बाल अपचारी भी पकड़ा; 7 मोबाइल और बाइक बरामद

हरदोई। कोतवाली शहर पुलिस ने मोबाइल चोरी और छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सात मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

दो अलग-अलग घटनाओं में मोबाइल चोरी और छिनैती

पुलिस के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 को सुधांशु पाण्डेय निवासी रद्देपुरवा रोड, हरदोई कम्पनी बाग से पैदल अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक पीछे से आए और उनके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इस मामले में 12 अक्टूबर को कोतवाली शहर में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं, 15 अक्टूबर 2026 को आदिश त्रिपाठी निवासी ग्राम अनंग बेहटा, थाना कोतवाली देहात ने शिकायत दर्ज कराई कि पिहानी रोड ओवरब्रिज के पास उन्होंने अपना मोबाइल साइकिल की गद्दी पर रखा था। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति उनका मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस मामले में कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पूछताछ में दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार

पुलिस के मुताबिक, विवेचना के दौरान सामने आए आरोपियों नागेश्वर उर्फ मोनू पुत्र मुंशीलाल, निवासी मोहल्ला आलूथोक, कोतवाली शहर, हरदोई और छोटे पुत्र रामदास, निवासी ग्राम गुरगुज्जा, कोतवाली शहर, हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने कोतवाली शहर और कोतवाली देहात क्षेत्र में हुई मोबाइल छिनैती और चोरी की दोनों घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की है। बरामद सात मोबाइल फोन में से अन्य मोबाइलों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

सात मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल सात मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस बरामद मोबाइल फोन के संबंध में अन्य शिकायतों और संभावित घटनाओं की भी जांच कर रही है।

Also Read- Hardoi: 'चलो मम्मी चलो पापा…' भजन की लॉन्चिंग, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने की भजन की आडियो सीडी को लांच।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement