Hardoi: मोबाइल छिनैती गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

कछौना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि

Jun 8, 2026 - 18:49
32 Views
Hardoi: मोबाइल छिनैती गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में
मोबाइल छिनैती गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

हरदोई। कछौना पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन तथा घटनाओं में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

पुलिस के अनुसार 7 जून को ग्राम नारायनदेव निवासी आशाराम ने तहरीर देकर बताया था कि दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह अज्ञात बदमाश उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। इसी दिन एक अन्य पीड़ित शैलेंद्र सिंह ने भी कलौली डबल नहर के पास मोबाइल छिनैती की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों मामलों में थाना कछौना में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने मोनू कुमार निवासी छोटी बेहंदर, शिवा निवासी मियागंज पारा, राज निवासी मियागंज पारा तथा अनूप कुमार निवासी असही आजमपुर को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Also Read- Hardoi : हरदोई में बेटी की हत्या कर शव को छुपाने का मामला, चार लोगों को गिरफ्तार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow