Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल। 

हरदोई जनपद के थाना टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की वारदात में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी

By INA News Desk
May 6, 2026 - 10:51
64 Views
Hardoi: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल। 
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल। 

हरदोई:  हरदोई जनपद के थाना टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। लूट की वारदात में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

क्या था मामला?

दिनांक 03 अप्रैल 2026 को गोपामऊ निवासी सर्राफा व्यापारी सर्वेश रस्तोगी ने सूचना दी थी कि वह अपने पुत्र के साथ दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। रास्ते में बाजार परुवा के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया और उनकी बाइक की डिग्गी में रखा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में सोने-चांदी के आभूषण और करीब 1.5 लाख रुपये नकद थे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर कई टीमों का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और स्थानीय पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी थी।

इसी क्रम में 5/6 मई की रात थाना टड़ियावां पुलिस बर्रा चौराहे के पास चेकिंग कर रही थी। तभी एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह भागने लगा। घेराबंदी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायर किया, जिसमें आरोपी प्रियांशु त्रिवेदी (निवासी सीतापुर) के पैर में गोली लग गई।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपी के पास से:

  • बिना नंबर की मोटरसाइकिल
  • 02 जोड़ी झाले (पीली धातु)
  • 04 अंगूठी (पीली धातु)
  • 01 तमंचा .315 बोर
  • 01 जिंदा कारतूस व 01 खोखा कारतूस

बरामद किए हैं।

पहले भी हो चुकी गिरफ्तारी

इस लूट कांड में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस पहले ही 08 अप्रैल को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि दो बाल अपचारियों पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। उस समय करीब 50 लाख रुपये के आभूषण बरामद किए गए थे। फिलहाल घायल आरोपी का इलाज चल रहा है और उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई जारी है।

Also Read- Hardoi: पाली पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow