Hardoi: हरदोई में पुलिस का एक्शन मोड: एनकाउंटर के बाद लूट गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर अभियुक्तों

May 6, 2026 - 11:07
59 Views
Hardoi: हरदोई में पुलिस का एक्शन मोड: एनकाउंटर के बाद लूट गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार। 
हरदोई में पुलिस का एक्शन मोड: एनकाउंटर के बाद लूट गैंग का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार। 

हरदोई जनपद के थाना अतरौली क्षेत्र में पुलिस ने लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए मुठभेड़ के दौरान 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को लखनऊ निवासी मोनी सक्सेना ने थाना अतरौली में सूचना दी थी कि शादी समारोह से लौटते समय पेट्रोल पंप के पास खड़ी होने के दौरान अज्ञात बदमाश ने उनके गले से सोने का हार झपट लिया और कार से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। 5/6 मई की रात मुखबिर की सूचना पर ढिकुनी बाजार क्षेत्र में चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन कार सवार बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें इमरान नामक आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से इमरान, शमीर, मुशीर और छोटू को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूटा हुआ पीली धातु का हार, एक अर्टिगा कार, दो तमंचे (.315 बोर), जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पेशेवर लुटेरे हैं और रेकी कर वारदातों को अंजाम देते हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Also Read- हरदोई में दबंगों पर कार्रवाई: सुरसा पुलिस ने दो आरोपियों को लाठी समेत दबोचा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow